राज्य ब्यूरो, लखनऊ। (Lok Sabha Election 2024)अठारहवीं लोकसभा के चुनाव में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए रविवार को भी दमखम दिखाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगे। वह राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोर लगाएंगे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गाजियाबाद में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अमरोहा और गाजियाबाद में चुनावी जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएंगी।
केशव प्रसाद मौर्य भी गाजियाबाद में करेंगे जनसभा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हरदोई, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल कानपुर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति व राज्य मंत्री सतीश शर्मा शाहजहांपुर, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय लखीमपुर तथा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी मेरठ में भाजपा के विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना बरेली में चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें:यूपी में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 313 करोड़ की शराब व ड्रग्स की गई जब्त
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.